मैं तो 'काले' को 'काला' ही कहूँगा और 'सफेद' को 'सफेद' भी, आप की मर्जी आप मुझे जो कुछ भी कहो . . .
शुक्रवार, 18 मार्च 2011
चिट्ठा ट्रैफिक पथांतरण : Blog Traffic Diversion
.
.
मेरे 'पूर्वपरिचित' व 'नवागंतुक' मित्रों,
आज अपने इस ब्लॉग पर आये पाठकों को आमंत्रित कर रहा हूँ तंत्र-मंत्र, उसकी उपादेयता, प्रभाव व आज के युग में उस पर विश्वास जैसे विषयों पर हो रहे एक स्वस्थ विमर्श की ओर...
'भड़ास' की इस पोस्ट पर क्लिक कीजिये !
नीचे दिये लिंक केवल उनके लिये जो इस पूरे विमर्श की वजहों की जड़ तक जाना चाहते हैं...
मुनेन्द्र सोनी का सवाल...
मेरी पोस्ट-पपीते में अंडे
अमित जैन की अनूप मंडल से नोंक-झोंक
भड़ास: ईनाम एक लाख का...
मेरे ब्लॉग तक आने के लिये आपका आभार...
आते रहियेगा!
...
10 पाठकों ने टिप्पणी की,आप भी करिये न...:
मेरे इस आलेख को पढ़ कर ही यदि आपके मन में कोई विचार उत्पन्न हुऐ हैं तो कृपया उन्हें 'नेकी कर दरिया में डाल' की तर्ज पर ही यहाँ टिप्पणी रूप में दर्ज करें... इस टिप्पणी के पीछे कोई अन्य छिपा हुआ मंतव्य न रखें, आप इसे उधार में मुझे दी गयी टिप्पणी न समझें, प्रतिउत्तर में आपके ब्लॉग पर टिप्पणी करने की किसी बाध्यता को मैं नहीं मानता व मुझसे या किसी अन्य ब्लॉगर से भी ऐसी अपेक्षा रखना न तो नैतिक है न उचित ही !... मैं किसी अन्य के लिखे आलेखों पर भी इसी नियम व भावना के तहत टिपियाता हूँ !
असहमति को इस ब्लॉग पर पूरा सम्मान दिया जाता है, आप मेरे किसी भी विचार का खुल कर विरोध या समर्थन कर सकते हैं, परंतु अशिष्ट या अश्लील भाषा यु्क्त अथवा किसी के भी ऊपर व्यक्तिगत आक्षेपयुक्त टिप्पणियाँ कृपया यहाँ न दें... आप अपनी टिप्पणियाँ English, हिन्दी, रोमन में लिखी हिन्दी, हिंग्लिश आदि किसी भी तरीके से लिख सकते हैं... नहीं कुछ लिखना चाहते हैं तो भी चलेगा... आपके आने का शुक्रिया... आते रहियेगा भविष्य में भी... आभार!

पंथ प्रदर्शक
प्रत्युत्तर देंहटाएंअच्छा पोस्ट है आपका !हवे अ गुड डे !होली की ढेरों शुभकामनाएं! मेरे ब्लॉग पर आये !
प्रत्युत्तर देंहटाएंMusic Bol
Lyrics Mantra
Shayari Dil Se
Latest News About Tech
मैं पिछले कई महीनो से आप लोगो के बीच की इस बहस को देख रहा था पर चुप था क्यूंकि मुझे यही सबसे बेहतर लग रहा था
प्रत्युत्तर देंहटाएंअनूप मंडल से मेरी एक गुजारिश है क्यूँ इतनी बहस आगे बढ़ाई जाए, आज कल टैक्नोलोजी इतनी अडवांस है यू-ट्यूब पर डाल २ आप उस वीडियो को जो आपने अभी तक सिर्फ अपने पास रखा है बस हो जायेगा दूध का दूध और पानी का पानी
पाठकों पर अत्याचार ना करें ब्लोगर
शाह जी मुझे अनूप मंडोल के साथ आपके इस विवाद का पता नहीं था. आज की पोस्ट से सारी बात पता चली. आपकी पपीते वाली पोस्ट के शीर्षक से लगता था की अपने कोई पहेली पूछी है अतः लेख पढने की कभी कोशिश नहीं की. हाँ एक बार रुपेश श्रीवास्तव जी की माता जी की मृत्यु पर अनूप मंडल द्वारा लिखित पोस्ट की सीरिज में से एक पोस्ट पढ़ने का सौभाग्य जरुर मिला था और उसमे इतनी बचकानी बातें लिखी थी की दुबारा उस ओर गया ही नहीं. आपने इस पोस्ट का खंडन किया और ये लोग आपके पीछे लग लिए और आपको भी अनावश्यक रूप से उत्तेजित कर दिया.
प्रत्युत्तर देंहटाएंमैं उत्तराखंड का हूँ और हमारे यहाँ भुत प्रेत जादू टोना जैसी बातें बहुत प्रचलित हैं जिन्हें मैंने बड़ी नजदीकी से जाना और परखा है और आपने व्यक्तिगत अनुभव से ये जाना है की ये सब बातें झूट होती है पर जो व्यक्ति इनमे उलझा होता है अगर आप उसका विरोध करें तो वो आपने अन्धविश्वास को सही साबित करने के लिए किसी भी नीचता पर उतरने से बाज नहीं आता.
मैं अपने अनुभव के आधार पर आपको कहूँगा की आप अन्धविश्वास का विरोध करें पर जो इस पर विश्वास कर रहे हैं उनका सीधे सीधे विरोध तब तक ना करें जब तक आपके पास इन लोगों पर जाया करने को फिजूल का भरपूर वक्त न हो.
प्रवीण शाह जी,
प्रत्युत्तर देंहटाएंवैसे तो आपके तार्किक विद्वत्तापूर्ण उनहें दिये जावाबों की प्रसंशा करता हूं।
किन्तु मूर्खों के मुंह लगने का आपका यह प्रयास, आप जैसे विद्वान को शोभा नहीं देता।
अनूप मंडल पूरी तरह से एक जाति विशेष का द्वेषी संगठन है। उसकी किताबों में ऐसा ही अनर्गल प्रलाप है। उसके कार्य आतंकवादी समान है।
जैन मंदिरो में चोरीयाँ करना, निर्दोष साधुओ पर हमले करना आदि उसके कार्य है। ऐसे ही उक्सावे वाला साहित्य होने से उसे प्रतिबंधित किया गया था।
डॉ रुपेश सहित यह सभी लोग इसके प्रचारतंत्र है।
ईश्वरलाल खत्री एक विक्षिप्त किसिम का व्यक्ति है।
कहने का तात्पर्य यही है कि इन विक्षिप्त अनोप मंडल को जवाब देकर भी उसे प्रचार मुहया करना है। जो विद्वेषियों को न मिलना चाहिए।
महावीर सेमलानी की तरह अमित जैन को भी इनके प्रलाप पर प्रतिक्रिया न देनी ही उचित है।
- श्रेणिक मेहता (जैन)
अभी मैं बेनामी के रूप में ही कुछ कह रहा हूँ
प्रत्युत्तर देंहटाएंमैंने ये अहमकाना बहस पढ़ी थी और अपनी खोपड़ी पीटकर आगे बढ़ गया था. जिस रहस्यमयी चीज का जिक्र किया गया था वो तो बड़ी बात है. मेरी खुली चुनौती है कि मेरे सामने वो कोई भी छोटा-मोटा ही चमत्कार कर के दिखाए मैं पांच लाख रुपये दूंगा. आप उस तांत्रिक से बात कर लीजिये. मैं अपने नाम के साथ सामने आता हूँ. लेकिन अगर वो कोई तथाकथित चमत्कार नहीं कर पाया तो मैं जो तंत्र-मन्त्र करूँगा उससे वो मुर्क्षित अवश्य हो जाएगा. पूर्व के अनुभव से कह रहा हूँ .......
आप को होली की हार्दिक शुभकामनाएं । ठाकुरजी श्रीराधामुकुंदबिहारी आप के जीवन में अपनी कृपा का रंग हमेशा बरसाते रहें।
प्रत्युत्तर देंहटाएंहोली के पर्व की अशेष मंगल कामनाएं। ईश्वर से यही कामना है कि यह पर्व आपके मन के अवगुणों को जला कर भस्म कर जाए और आपके जीवन में खुशियों के रंग बिखराए।
प्रत्युत्तर देंहटाएंआइए इस शुभ अवसर पर वृक्षों को असामयिक मौत से बचाएं तथा अनजाने में होने वाले पाप से लोगों को अवगत कराएं।
इस टिप्पणी को एक ब्लॉग व्यवस्थापक द्वारा हटा दिया गया है.
प्रत्युत्तर देंहटाएंप्रवीण शाह जी ,
प्रत्युत्तर देंहटाएंडेढ़ दो वर्ष पहले वहां जाकर कुछ पोस्ट पढीं थीं , ब्लॉग का मोटिव ,सब्जेक्ट कंटेंट और जुबान देख कर वो रास्ता भूल जाना बेहतर समझा :)
आपको रंग पर्व की अशेष शुभकामनायें !